महिला पतंजलि योग समिति द्वारा राज्य स्तरीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर-4 सम्पन्न

महिला पतंजलि योग समिति द्वारा राज्य स्तरीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर-4 सम्पन्न
तमनार @ संदेशा 24 महिला पतंजलि योग समिति रायगढ़ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 15.8 2021से शुरू हो चुके आनलाइन सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर-4 में रायगढ़ जिले से दीदी गीतांजलि पटनायक जी सोशल मीडिया राज्य प्रभारी महिला पतंजलि छत्तीसगढ़ के द्वारा दिनांक 23.8.2021को प्रात:और संध्या की क्लास सत्र लिया गया और दिनांक 24.8.2021 को सुश्री श्रेया अग्रवाल बहन महामंत्री महिला पतंजलि योग समिति जिला- रायगढ़़ और ओजस योग मंदिर ट्रस्ट की संचालिका के द्वारा आज प्रातः का सत्र दीदी गीतांजलि पटनायक जी के साथ में मिल कर योग प्राणायाम व आसन का अभ्यास “शिविर के नए प्रतिभागी भाई बहनों को कराया गया योग सत्र का विषय रोगानुसार योग था। एवं दिनांक 24.8.2021 को संध्या सत्र में बहन से अग्रवाल के द्वारा त्राटक का अभ्यास चौथे शिविर के नए प्रतिभागी भाई बहनों को कराया गया।



