तमनार
गोंड समाज युवा प्रभाग तमनार ने किया रक्तदान

गोंड समाज युवा प्रभाग तमनार ने किया रक्तदान
तमनार @ संदेशा 24 गोंड समाज युवा प्रभाग तमनार के संरक्षक यशपाल सिंह के आव्हान पर रोहित सिंह सिदार ने रक्तदान किया। 24 अगस्त मंगलवार की शाम को ग्राम गौरबहरी के मरीज परिवार ने फोन के माध्यम से उन्हें सूचना दी कि रायगढ़ मेन हॉस्पिटल में कोई मरीज एडमिट है और ब्लड की आवश्यकता है। युवा प्रभाग के यशपाल सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए अपने साथियों के साथ चर्चा की तुरंत 3 साथियों द्वारा ब्लड डोनेट हेतु समर्थन दिया इसी कड़ी में 25 अगस्त बुधवार को सुबह युवा साथी रोहित सिंह सिदार जी द्वारा उन्हें रक्तदान किया गया इस सराहनीय कार्य के लिए रोहित सिदार जी का पूरे संगठन की तरफ से एवं कई साथियों द्वारा बधाई एवं धन्यवाद दिया गया।मरीज के परिजनों ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।


