तमनार पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोर सरगना का पर्दाफाश

तमनार पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोर सरगना का पर्दाफाश
🔹12 मोटर सायकल 3 आरोपियों के पास से बरामद,अपराध पंजीबद्ध मास्टरमाइंड की तलाश जारी ..संदेशा तमनार @ दुलेंद्र पटेल 11.7.2020रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धरमजयगढ़ सुशील कुमार नायक के लगातार दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी अभिनव कात सिंह के नेतृत्व में तमनार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई कर महज 20 घंटे के भीतर आरोपियों एवं 12 नग मोटर सायकल को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है।
आरक्षक अरविंद पटनायक मई माह में हुए अपहरण कांड में बालिका को सुरक्षित बचाया था बीते माह अरविंद पटनायक काप ऑफ द मंथ रहे हैं ।
रायगढ़ जिले के तमनार थाना में बीते दिनों मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी जहां एक मोटरसाइकिल तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले लेब टेक्नीशियन कमलेश कुमार पटेल की थी तो वहीं दूसरी जेपीएल के गेट नंबर 3 से चोरी हुई थी ।रिपोर्ट दर्ज होने के पश्चात रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह,एडीशनल एसपी अभिषेक वर्मा व धरमजयगढ़ एसडीओपी सुशील कुमार नायक को तमनार थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने अवगत कराया गया था । जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर जिले में होने वाली लगातार लूट,डकैत व चोरियों होने से तमनार थाना प्रभारी के समस्त स्टाफ को अलग अलग टीम बनाकर थाना के अंतर्गत सभी गांवों में जाकर पतासाजी करने व अपने सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इसको गंभीरता से लेते हुए तमनार थाना के आरक्षक अरविंद पटनायक ने अपने सूचना तंत्र को मजबूत किया और चोर गिरोह सरगना तक पहुंचा। जहां एक टीम तमनार थाना प्रभारी अभिनवकांत सिह , ए एस आई आशिक रात्रे , आरक्षक अरविंद पटनायक , कमलेश्वर सिंह , एवं अश्वनी सिदार की टीम उड़ीसा बॉर्डर पर पतासाजी कर रही थी।तभी अरविंद पटनायक को सूचना मिली कि भोला शंकर केवट डभरा निवासी तमनार क्षेत्र के मोटरसाइकिल को चोरी कर उड़ीसा की ओर भेजता है। पुनिलाल खड़िया लैलूंगा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी उडीसा की ओर भेजता है एवं परमेश्वर माझी उड़ीसा लाने वाले मोटरसाइकिल का उड़ीसा प्रांत में बेचता है।इसकी सूचना पर तीनों आरोपियों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया आरोपियों के पास से 12 नग मोटर साइकिल बरामद किया गया है आरोपियों के ऊपर अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। चोरी के मोटरसाइकिल में कुछ मोटरसाइकिल पूंजीपथरा थाना मामले से हैं तो कुछ घरघोड़ा थाना के मामले हैं।वर्सन
सुशील कुमार नायक
एसडीओपी धरमजयगढ़
तमनार पुलिस के नेतृत्व में एक बड़ी चोर सरगना में 3 आरोपी सहित 12मोटरसाइकिल जप्त किया गया है मास्टरमाइंड की तलाश तमनार पुलिस कर रही है।


