चित्रसेन साहू ने कृत्रिम पैंरा की मदद से बनाया नेशनल रिकॉर्ड, फतह की माउंट एलब्रुस की चोटी..

चित्रसेन साहू ने कृत्रिम पैंरा की मदद से बनाया नेशनल रिकॉर्ड, फतह की माउंट एलब्रुस की चोटी.. ?साहू समाज रायगढ़ युवा प्रकोष्ठ ने चित्रसेन के जज्बे को सलाम करते हुए उपलब्धि पर दी बधाई रायगढ़ @ संदेशा 24 छत्तीसगढ़ जिला बालोद निवासी युवा चित्रसेन साहू ने नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है। चित्रसेन साहू ने यूरोप महाद्वीप की सबसे उंची चोटी माउंट एलबु्रस फतह कर ली है। कृत्रिम पैरों की मदद से माउंट एलबु्रस की चोटी फतह की है। माउंट एलब्रुस की उचाई 5,642 मीटर है। इस उपलब्धी के साथ चित्रसेन देश के पहले डबल अम्पुटी पर्वतारोही बन गए है। चित्रसेन साहू के इस उपलब्धि पर साहू समाज रायगढ़ युवा प्रकोष्ठ ने बधाई एवं शुभकामनाऐं दिए है। युवा प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष नीरज साव ने कहा कि चित्रसेन का जज्बा निश्चित ही वंदनीय है उन्होने अपने जज्बे से असभंव को संभव कर दिखाया है।
महामंत्री गणेश राम साव ने कहा कि चित्रसेन साहू ने बुलंद हौसला का परिचय देते हुए कृत्रिम पैरों की मदद से यूरोपीय महाद्वीप की सबसे उंची चोटी माउंट एलबु्रस पर चढ़ाई कर कीर्तिमान हासिल कर प्रदेश, देश व समाज को गौरवान्वित किया है। युवा प्रकोष्ठ रायगढ़ ने चित्रसेन साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

