आज का राशिफल.. जाने कैसा रहेगा आज का पंचांग आपका राशिफल आज का दिन ..

आज का राशिफल..
जाने कैसा रहेगा आज का पंचांग आपका राशिफल आज का दिन ..
ज्योतिषाचार्य पं किशोर पाणिग्रही

संदेशा रायगढ़ @ ज्योतिषाचार्य पं किशोर पाणिग्रही
12 जुलाई राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 21, शक संवत् 1942, श्रावण कृष्णा सप्तमी रविवार विक्रम संवत् 2077। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 29 जिल्काद 20 हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 जुलाई सन् 2020 ई०
किन राशि वालों का दिन बेहद अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में यात्रा के योग बन रहे हैं ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव
1- मेष राशि
जीवनसाथी और संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी. अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे. कार्यों में पारिवारिक सहयोग मिलेगा.
2- वृष राशि
आपको अपने जीवनसाथी के प्रति समर्पण की भावना महसूस होगी. पारिवारिक संबंध मधुर होंगे. आर्थिक लाभ के योग नजर आ रहे हैं.
3- मिथुन राशि
आर्थिक मामलों में थोड़ी राहत मिलती नज़र आ रही है. आप अपनी वाणी द्वारा जीवनसाथी को ख़ुश कर पाएंगे. आज के दिन कार्य पूरे होंगे.
4- कर्क राशि
अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक समय बिताएंगे. वहीं, जीवनसाथी द्वारा आपके नए विचारों को सराहा जाएगा. धन लाभ के योग हैं.
5- सिंह राशि
आपके प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कड़वाहट ना आए, इस बात का ध्यान रखें. क्रोध एवं उत्तेजना पर काबू रखें. पारिवारिक सहयोग से कार्य संपन्न होंगे.
6- कन्या राशि
आज के दिन आपको मानसिक चिंता सताएगी लेकिन वाणी द्वारा आपको लाभ मिलेगा. जीवनसाथी से अपनी बात को स्पष्ट कर पाएंगे.
7- तुला राशि
आज के दिन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और संबंध पहले से बहुत मधुर होंगे. परिवार का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा.
8- वृश्चिक राशि
आपके जीवनसाथी द्वारा आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा. कहीं न कहीं आप पहले से कम तनावग्रस्त महसूस करेंगे. आज का दिन आपका अच्छा रहेगा.
9- धनु राशि
आज के दिन आपका पूरा ध्यान अपने परिवार के प्रति केंद्रित रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी. अधूरे कार्य पूरे होने के योग हैं.
10- मकर राशि
आपको अपने परिवार द्वारा लाभ मिलेगा. पारिवारिक संबंधों में गहराई का अनुभव कर पाएंगे. आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा.
11- कुंभ राशि
अपने जीवनसाथी या सहयोग द्वारा आर्थिक लाभ मिलेगा. मानसिक रूप से तनावमुक्त महसूस करेंगे. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.
12- मीन राशि
अपने जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा. पारिवारिक सुख का अनुभव होगा. जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे.
ज्योतिषाचार्य पं किशोर पाणिग्रही



