आयुष साहू के नेतृत्व में तमनार में धूमधाम से मना विधायक चक्रधर सिंह का जन्मदिन

आयुष साहू के नेतृत्व में तमनार में धूमधाम से मना विधायक चक्रधर सिंह का जन्मदिन
🔹नगर एनएसयुआई के बैनर तले हुआ वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम
तमनार 28.8.2021 एनएसयुआई तमनार नगर अध्यक्ष आयुष साहू द्वारा लैलूँगा विधायक व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चक्रधर सिंह सिदार जी के जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर विधायक जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम तमनार गोठान में वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात केक काटकर अपने नेता व लैलूँगा के लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक सचिव चन्द्रभान सिदार, कृष्णा मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष पवन साव, नगर महासचिव रेशम निषाद, सौरज साहू, संदीप साहू, उदय ध्रुवे, उजवल साव, आशीष मिश्रा व अन्य एनएसयुआई कार्यकर्तागणो की उपस्थिति रही।


