तमनार
केलो बनांचल तमनार में चहुँओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम

केलो बनांचल तमनार में चहुँओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम
तमनार 30.8.2021

केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में चहुँओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाई गई।तमनार के मौसी मन्दिर,तराईमाल के राधा कृष्ण मंदिर,सराईपाली जगन्नाथ मंदिर,भुईकुर्री,राबो,कसडोल,मिलुपारा,लिबरा,धौराभांठा, बासनपाली अन्य गांवो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। आज प्रातः काल से ही मन्दिरो में श्रद्धालू भक्तजनों की भारी भीड़ लगी रही।कोरोना के कारण नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधाकृष्ण के रूप में खूब अपने घर मे सजा सवरा, नृत्य किया। श्रीकृष्ण भगवान के लिए झूला सजाया। सभी बच्चे कृष्ण जन्मोत्सव में सरोबार रहे।



