भवंरखोल गांव की विवाहिता ने अज्ञात कारण से किया कीटनाशक जहर सेवन,अस्पताल में उपचार जारी

भवंरखोल गांव की विवाहिता ने अज्ञात कारण से किया कीटनाशक जहर सेवन,अस्पताल में उपचार जारी
धरमजयगढ़ @ संदेशा 24 शेख आलम
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के भँवरखोल गांव में आज करीब सुबह 10 बजे एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से घर मे रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिसका इलाज धरमजयगढ़ अस्पताल में जारी है
जानकारी मुताबिक भंवरखोल गांव निवासी नव विवाहिता परमिला राउत अज्ञात कारणों के चलते घर मे रखे कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया बताया जा रहा है महिला ने जब घर मे जहर सेवन कीया उस वक्त घर के बाकी सदस्य दाएं बाएं घर के कार्य मे मसरूफ थे जैसे ही परिजनों को जहर खुरानी की जानकारी हुई तत्काल निजी वाहन व्यवस्था कर घायल महिला का इलाज कराने धरमजयगढ़ अस्पताल लेकर पहुंच गए जहाँ घायल महिला का इलाज किया जा रहा है समय रहते परमिला के परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर आ गए जिस वजह से एक बड़ी अनहोनी टल गई इलाज बाद परमिला के स्वास्थ्य में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है।महिला के द्वारा उठाए गए इस घातक कदम को लेकर अभी भी कहीं न कहीँ परिजनों के जहन में सवाल बरकरार है ।

