ग्राम खम्हरिया में जर्जर सड़क जीर्णोद्धार,स्कूली बस व पानी छिड़काव को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

ग्राम खम्हरिया में जर्जर सड़क जीर्णोद्धार,स्कूली बस व पानी छिड़काव को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जामतमनार @ संदेशा 24
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य औद्योगिक तहसील तमनार के ग्राम खम्हरिया में 1 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से जर्जर सड़क जीर्णोद्धार,स्कूली बस,पानी छिड़काव हेतु सैकड़ो ग्रामीणों ने चक्का जाम किया गया।सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। तहसीलदार टीआर कश्यप,नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल,एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा,टीआई एलपी पटेल के समझाइस एवं कम्पनी प्रबधन द्वारा 10 दिवस में मांग पूरी करने आश्वासन के बाद सरपंच बल्लभी सिदार,टिकेश्वर निषाद,यास कुमार,धनंजय बेहरा सहित सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम समापन की घोषणा किया गया।
ज्ञात हो कि मिलुपारा से हुंकराडीपा चौक तक की सड़क जर्जर हो चुकी है जहां मोटरसाइकिल साइकिल सवार को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जीर्णोद्धार, स्कूली बस व पानी छिडकाव की मांग को लेकर 26 अगस्त को एसडीएम घरघोड़ा को ज्ञापन दिया गया था। ग्राम खम्हरिया में अदानी एवं अंबुजा कोल माइंस द्वारा कोयला उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है जिससे सड़क की स्थिति बहुत ही खराब जर्जर हो गई है जिसमें आवागमन में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 2 अगस्त 2021 से स्कूल संचालन आरंभ हो गई है ग्राम खम्हरिया में मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल, ओपी जिंदल स्कूल हुंकाराडीपा,आदर्श ग्राम्य भारती विद्या मंदिर मिलूपारा में अध्ययन के लिए जाते हैं जिसके लिए कोरोना काल से पूर्व अंबुजा कंपनी द्वारा बस सुविधा किया गया था प्रमुख तीन मांगे मिलुपारा से हुंकाराडीपा तक सड़क मरम्मत किया जाए,स्कूली छात्र छात्राओं के लिए बस व्यवस्था किया जाए। सड़क पर डस्ट से बचाव के लिए पानी छिड़काव नियमित किया जाए।

