होम क्वारेंटींन नियम उल्लंघन करने वाले 2 लोग पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

होम क्वारेंटींन नियम उल्लंघन करने वाले 2 लोग पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
संदेशा दुलेंद्र पटेल @ 12.7.2020
कोरोना संकट काल मे बाहर से आये लोगों के होम क्वारेंटींन पर नजर रखने के लिये जिस मोबाइल एप को एक्टीव किया गया हैं उसने आज दो लोगों को घर से बाहर घूमते पकडा़ जिन पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की हैं पहला मामला रायगढ़ के कार्मेल स्कूल इलाके का हैं जहां मुम्बई से लौटे श्रवण कुमार को क्वारेंटीन नियम का उल्लघंन करते पाया गया उसे 20 जुलाई तक के लिये 14 दिन का होम क्वारेंटीन किया गया था लेकिन वह यह अवधी पूर्ण होने से पहले ही बाजार में घूमने लगा जिसकी जानकारी निगरानी एप से मिलने के बाद नगर निगम राजस्व सहायक की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में उसके खिलाफ भा.द.वि.की धारा 188, 269, 270 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया इसी तरह अबुधाबी से गया बिहार होते हुये ग्राम खैरपुर वापस आये युवक अमरजीत शर्मा को भी दोषी पाया गया वह 22 जून को वापस आया था जिसे शासन के नियमानुसार 14 दिन क्वारेंन्टाईन सेंटर मे रखने के बाद 6 जुलाई से 14 दिन के लिए होम आयसोलेशन में रहने की हिदायत दी गयी थी लेकिन वह 10 जुलाई कल से ही बाहर घुमने लगा जिसकी रिपोर्ट खैरपुर के ग्राम रोजगार सहायक दीनबंधु सिदार द्वारा किये जाने पर कोतरारोड़ थाने में उस पर भी भा.द.वि.की धारा 188, 269, 270 IPC के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


