छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तमनार द्वारा कलम बंद हड़ताल,मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तमनार द्वारा कलम बंद हड़ताल,मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापनतमनार @ संदेशा 24
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन प्रदेश संगठन का आह्वान पर रायगढ़ जिला के तमनार तहसील फेडरेशन के तत्वधान में कर्मचारी अधिकारी न्याय योजना वादा निभाओ कलम बंद हड़ताल 14 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन तहसील मुख्यालय तमनार में किया गया इस अवसर पर विभिन्न विभागों में कार्यरत विभिन्न-विभिन्न पदों पर कर्मचारी-अधिकारी तहसील भर से उपस्थित रहे।सभी विभाग प्रमुखों द्वारा अपनी अपनी बातें रखी गई।मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार टी आर कश्यप को ज्ञापन सौपा गया।
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वादाखिलाफी का आरोप लगाया प्रदेश सरकार पर उन्होंने कहा आने वाले समय पर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है। तो आंदोलन का स्वरूप बड़ा हो जाएगा धरना प्रदर्शन से आज तहसील के विभिन्न विभागों में कार्यालयों में काम प्रभावित रहा।एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में छ ग तृतीय वर्ग शा कर्मचारी संघ अध्यक्ष नीलाम्बर पटनायक,छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय पटनायक,लिपिक संघ एस एन सिंह,पटवारी संघ वेदराम पटेल,कृषि विस्तार अधिकारी संघ सुशील कुमार पैकरा अन्य संघ के सैकड़ो अधिकारी कर्मचारीगणो की उपस्थिति रही।


