विकलांग कुष्ठ रोगियों के जीवन यापन के लिए जिवरी के थीर दास महंत को डेमियन फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट द्वारा 25,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदाय

विकलांग कुष्ठ रोगियों के जीवन यापन के लिए जिवरी के थीर दास महंत को डेमियन फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट द्वारा 25,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदाय
तमनार @ संदेशा 24
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन के तहत विकलांग कुष्ठ रोगियों के जीवन यापन के लिए तमनार ब्लाक के ग्राम जिवरी के थीर दास महंत पिता लक्ष्मण दास महंत को जीवन यापन के लिए डेमियन फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट द्वारा 25,000 रुपये की सहयोग राशि राशन दुकान खोलने के प्रदाय किया गया है इसका शुभारंभ 2.9.2021 को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.डीएस पैकरा बीएमओ के मार्गदर्शन पर डॉ दिलीप गोए कोऑर्डिनेटर डीपीएमएस के आतिथ्य में सेक्टर डॉ.देवेंद्र देवांगन के द्वारा किया गया इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार की रशीद खान एनएमए डेमियन फाउंडेशन के अरविंद तिग्गा हेमंत तिग्गा सीएसडब्लू उप स्वास्थ्य केंद्र जिवरी से पूर्णिमा सिदार आरएचओ तथा गांव के मितानिन कार्यकर्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।


