पूंजीपथरा से मिलूपारा सीसी सड़क स्वीकृति पर चहुँओर खुशी की लहर @ जनता जनप्रतिनिधियों ने विधायक चक्रधर सिंह सिदार का जताया आभार,

पूंजीपथरा से मिलूपारा सीसी सड़क स्वीकृति पर चहुँओर खुशी की लहर
@ जनता जनप्रतिनिधियों ने विधायक चक्रधर सिंह सिदार का जताया आभार,
तमनार @ संदेशा 24
छत्तीसगढ़ रोड एंड इंनफ्राट्रक्चर के अंतर्गत लैलूँगा विधानसभा के ग्राम पूंजीपथरा से मिलुपारा तक लगभग 26 किलोमीटर की दूरी तक सी सी रोड बनवाने की स्वीकृति मिली है इसकी लागत लगभग सात करोड़ रुपए की है।उपरोक्त कार्य का टेंडर भी हो रहा है।अति शिघ्र यह रोड निर्मित हो कर जनता को राहत देगी इस रोड की स्वीकृति का जैसे ही क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनधियो को पता चला वे माननीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार को आभार देने का तांता लग गया।ब्लॉक कॉंग्रेस पार्टी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,पीसीसी सदस्य कैलाश गुप्ता, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकुंद मुरारी पटनायक,सरपंच तमनार सुश्री ग़ुलापी सिदार सहित तमनार विकास खण्ड के दर्जनों जनप्रतिनधियो द्वारा विद्यायक चक्रधर सिंह सिदार जी का आभार जताया।



