तमनार पुलिस द्वारा बिना हेलमेट व कागजात के 26 दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत की चलानी कार्रवाई

तमनार पुलिस द्वारा बिना हेलमेट व कागजात के 26 दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत की चलानी कार्रवाई
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल
4.9.2021 रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश में टीआई एलपी पटेल के नेतृत्व में तमनार पुलिस टीम ने 2 , 3 व 4 सितम्बर लगातार 3 दिन बिना हेलमेट व कागजात के 26 दोपहिया वाहन चालको से चलानी कार्रवाही करते 13,000 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया।
तमनार पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कसडोल गोढ़ी चौक तमनार के पास बिना हेलमेट लगाए 3 सवार दोपहिया चालको पर चलान काट कर चेतावनी दिया गया है। दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट लगाये यदि सड़कों पर नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एम वी एक्ट के तहत बिना हेलमेट,बिना कागजात वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूल की जाएगी। तमनार पुलिस ने लोगो से अपील की है कि दोपहिया वाहन चालक अपना हेलमेट,वाहन बीमा, लाइसेंस कागजात साथ मे रखें।शराब पीकर नशे की हालत में वाहन न चलावें।


