सशिमं तमनार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

तमनार @ संदेशा 24

सरस्वती शिशु मंदिर तमनार में 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जय जगन्नाथ समिति के प्रबन्धकारिणी सदस्य मुख्य अतिथि अश्वनी पटनायक,समिति के सचिव मुकेश साव,संरक्षक सदस्य जनक राम साव,विद्यालय के प्राचार्य तुला राम साहू मंजरी शर्मा,सीता गुप्ता प्रधान पाठक व आचार्यों के सानिध्य में शिक्षक दिवस मनाया गया.

इस पावन कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के राष्ट्रीय एवं सांसारिक मूल्यों को अवगत कराया गया। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के मानवीय मूल्य तथा सांसारिक गतिविधियों को विद्यार्थियों के जीवन मूल्यों के साथ जोड़ते हुए उन्हें जीवन पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।तत्पश्चात बहन रेणुका प्रिया पायल नूपुर,डॉली व साथी श्रद्धा भूमिका ज्योति आंचल एवं साथी के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रेरणा गीत व भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन चंद्रकांत तिग्गा के द्वारा किया गया अंत में शुभम साहू द्वारा समस्त अतितिथियो का आभार प्रकट कर समापन की घोषणा की गई।



