विडियो काल के माध्यम से कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के हितग्राहियों से की बात

विडियो काल के माध्यम से कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के हितग्राहियों से की बातरायगढ़ @ संदेशा 24
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के सफल क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों से कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज विडियों कॉल के माध्यम से समीक्षा की। जिसमें कलेक्टर श्री सिह ने योजना अंतर्गत रायगढ़ जिले में कुल चार चलित चिकित्सा इकाई के उचित क्रियान्वयन और हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की बात कही। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत योजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य की सुविधाओं का विस्तार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी लाभ हितग्राहियों के द्वार तक पहुंचाना है। यह एक प्रकार का चलता फिरता मिनी हॉस्पिटल है। जिले में चार चलित चिकित्सा इकाई के द्वारा जिले के विभिन्न गली, मोहल्ले एवं क्षेत्रों में कैम्प लगाकर चिकित्सा संबंधी लाभ पहुंचाया जाता है। प्रत्येक चलित चिकित्सा इकाई में डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य सहयोगी होते है। जिसमें डॉक्टर द्वारा परामर्श के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की जांच जैसे रक्त संबंधी, मलेरिया, टाईफाईड, शुगर, रक्तचाप आदि की सुविधाओं के साथ-साथ नि:शुल्क दवाईयों का वितरण भी किया जाता है। उक्त चलित चिकित्सा ईकाई के माध्यम से गरीब एवं निम्न वर्गो का श्रमिक पंजीयन की सुविधा भी प्रदान की जाती है। विडियो कॉल के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने हितग्राहियों से भी चर्चा कर योजना लाभ के बारे में भी पूछा, जिसमें हितग्रहियों द्वारा बताया गया कि पूर्व में उन्हे जिला हॉस्पिटल जाकर डॉक्टर से परामर्श एवं जांच कराया जाता था, किन्तु चलित चिकित्सा ईकाई के द्वारा सभी सुविधायें उनके द्वार तक पहुंच रही है। जिसके लिए हितग्राहियों द्वारा शासन- प्रशासन एवं कलेक्टर श्री सिंह का आभार व्यक्त किया है।

