एबीवीपी ने सिंघल प्रबंधन के खिलाफ रैली निकालकर किया धरना प्रदर्शन

एबीवीपी ने सिंघल प्रबंधन के खिलाफ रैली निकालकर किया धरना प्रदर्शन
तमनार @संदेशा 24
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश बेहरा व युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजेश बेहरा के नेतृत्व में दिनांक 8.9.2021बुधवार को दो दर्जन से अधिक संख्या में बेरोजगार युवाओं व स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने माँ बंजारी मंदिर तराईमाल से सिंघल प्लांट गेट तक रैली निकालकर व गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।कैलाश बेहरा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तराईमाल क्षेत्र में,स्थानीय लोगो को रोजगार,प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के सुरक्षा हेतु सुरक्षा उपकरण सेफ्टी जूते, बेल्ट, हेलमेट आदि उपलब्ध कराए।सड़क जीर्णोद्धार एवं पर्यावरण प्रदूषण लेकर पूर्व में ज्ञापन दिया गया था। सिंघल प्रबंधन के अधिकारी श्री मिश्रा ने उपरोक्त मांगो के सम्बंध में 20 दिवस के अंतराल में ठोस कदम उठाने के लिए आश्वासन दिया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश बेहरा ने बताया कि प्रबधन के अधिकारी श्री मिश्रा जी के द्वारा 20 दिनों में मांगो को लेकर को ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है। अगर 20 दिनों के बाद भी मांगो पर कोई ध्यान नही दिया जाएगा तो यह धरना अंदोलन क्रमिक रूप से चलाया जाएगा।
धरना प्रदर्शन को देखते हुए पूंजीपथरा थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह एंड टीम मौजूद रहे। आज के धरना प्रदर्शन में एबीवीपी प्रदेश सदस्य कैलाश बेहरा व युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजेश बेहरा महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि दीपक पटनायक, विभाग संयोजक परमवीर सिंह,ललित राठौड़, लेखराज साहू,कान्हा गुप्ता,सूरज भगत, कृष्ण भगत, लोकेन्द्र सिंह राजपूत, गुलाब राठिया, प्रमिश डनसेना, नीलांचल राठिया अन्य युवा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


