ग्राम लिबरा में पुलिस का मुखबीर को लेकर मारपीट करने वालो के खिलाफ थाना तमनार में मामला दर्ज

ग्राम लिबरा में पुलिस का मुखबीर को लेकर मारपीट करने वालो के खिलाफ थाना तमनार में मामला दर्ज
तमनार @ संदेशा 24
दिनाँक 8.9.2021 को थाना तमनार से जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील बेहरा पिता प्रेमसागर बेहरा उम्र 30 वर्ष जाति सोढी निवासी ग्राम लिबरा थाना तमनार का रहने वाला है कि दिनांक 06.09.2021 को शाम 07.00 बजे ओमप्रकाश बेहरा उद्धव साहू द्वारा फोन कर प्रार्थी को धौंराभांठा चौंक पर बुलाया वहां जाने के बाद पुलिस का मुखबीर बताते हुये प्रार्थी के साथ मारपीट कर मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी भी दिया गया।

जिससे प्रार्थी के दायें पैर फ्रैक्चर हो गया हैं तथा बायें हाथ के उंगली भी फ्रैक्चर हो गया हैं थाना प्रभारी तमनार द्वारा जांच करते हुये अतिशीघ्र उचित कार्यवाही करने लिखित आवेदन दिया गया। प्रार्थी के आवेदन पर से धारा 294, 506, 323, 34 IPC का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



