मेरठ, उत्तर प्रदेश का युवक देखा गया धरमजयगढ़ बस स्टैण्ड पर, पुलिस को पता चला युवक दिमागी रूप से है कमजोर, #धरमजयगढ़ पुलिस पता लगाई परिजनों का

मेरठ, उत्तर प्रदेश का युवक देखा गया धरमजयगढ़ बस स्टैण्ड पर, पुलिस को पता चला युवक दिमागी रूप से है कमजोर, #धरमजयगढ़ पुलिस पता लगाई परिजनों का
धरमजयगढ़ @ संदेशा 24
दिनांक 06/09/2021 को #धरमजयगढ़ पुलिस टाऊन में पैदल पेट्रोलिंग (foot Petroling) कर रही थी, इस दरम्यान बस स्टैण्ड पर एक 20-25 साल का युवक एकांत में बैठा दिखा । बस स्टैंड पर दुकान लगाने वाले व्यक्तियों ने युवक को भटक कर आना बताये । थाने का स्टाफ युवक को थाने लेकर आये, पूछताछ में युवक की दिमागी स्थिति ठीक नहीं लगी, काफी पूछताछ पर उसने अपना नाम शकील अहमद पिता रहीसमुद्दी 20 उम्र मेरठ (उ.प्र.) का रहने वाला बताया। धरमजयगढ़ टीआई अंजना केरकेट्टा द्वारा युवक के परिजनों को सम्पर्क कर युवक के रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के धरमजयगढ़ में होना बताई । दूसरे दिन दिनांक 07/09/2021 को शकील अहमद के पिता, भाई इरफान और जीजा इस्लामुद्दीन लेने धरमजयगढ़ आये जिनके सुपुर्द शकील अहमद को किया गया । शकील अहमद से पूछे जाने पर कि धरमजयगढ़ कैसे पहुंचे तो वह कुछ याद नहीं है बताता है । बहरहाल अपने घर से करीब 1270 किमी भटक कर धरमजयगढ़ पहुंचे युवक को धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा सही सलामत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।

