पूंजीपथरा में जनचौपाल लगाकर अपराध के प्रति लोगो को किया गया जागरूक

पूंजीपथरा में जनचौपाल लगाकर अपराध के प्रति लोगो को किया गया जागरूक
तमनार @ संदेशा 24

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में थाना पूंजीपथरा अन्तर्गत ग्राम पूंजीपथरा में दिनांक 9.9.2021 को चलित थाना जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित कर अपराध के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में थाना पूंजीपथरा से एएसआई सिमसोन मिंज, एएसआई सिमसोन मिंज,प्रधान आरक्षक गौतम सिंह ठाकुर,अमित तिर्की एवं गांव से सरपंच गंगा प्रसाद धोबा,संगीत सागर एवं महिला स्व समूह की महिलाएं तथा सरपंच, पंच,गणमान्य नागरिकों सहित करीबन 40 लोग उपस्थित हुए जिन्हें साइबर क्राइम, बैंक खाते, एटीएम नम्बर कार्ड नम्बर नहीं बताने का सुझाव दिया गया है।अवैध शराब ,जुआ, सट्टा पर प्रतिबंध लगाने हेतु जानकारी दिया गया ।

गांव में ग्राम रक्षा समिति बनाने तथा महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए एवं महिला संबंधी अपराध की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया तथा उन्हें मुसाफिर एवं आगंतुकों द्वारा धोखा दिए जाने से बचने के लिए जन जागरूक रहने का सुझाव दिया गया तथा बच्चों एवं छात्रों को सोशल साइट फेसबुक से फेक कॉल से बचने के लिए उपाय एवं सुझाए दिया गया। साथ ही दुर्घटनाओं में कमी लाने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दिया गया। शराब पीकर गाड़ी नही चलाना, सोना चांदी साफ करने के नाम पर ठगी, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जानकारी देकर बचाव के संबंध में जानकारी दिया गया ।



