प्लांट का मैनेजर शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म,कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर भेजा रिमांड पर

प्लांट का मैनेजर शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म,कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर भेजा रिमांड पर
तमनार @ संदेशा 24 कोतवाली थाना क्षेत्र से एक विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर श्याम इस्पात पूंजीपथरा के जीएम मनोरंजन सेनापति के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने मामले की शिकायत 5 सितम्बर को कोतवली थाने पर दर्ज कराई । शिकायत पर कोतवली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376,506 के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेज दिया है।
थाना प्रभारी मनीष नागर से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला 2 माह पूर्व अपने सहेली के घर आई हुई थी तभी उसकी सहेली ने कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मनोरंजन सेनापति के घर पर नौकरानी के रूप में उसे काम दिलाई।
परिवार के अनुपस्थिति में दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम-
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला आरोपी के घर नौकरानी का काम करती थी और उनके साथ रहती थी। जब आरोपी के बीवी बच्चे काम से बाहर गए होते थे, घर पर जब कोई नहीं रहते थे तो आरोपी मनोरंजन सेनापति नौकरानी (पीड़िता) के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया करता था।
जान से मारने की धमकी-
दुष्कर्म के बाद पीड़ित महिला को आरोपी से धमकियां भी झेलनी पड़ी। पीड़िता को आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया करता था।


