तमनार में गोंड समाज युवा प्रभाग का हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह

तमनार में गोंड समाज युवा प्रभाग का हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह
तमनार @ संदेशा 24

गोंड समाज युवा प्रभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन गोंडवाना भवन तमनार में किया गया।कार्यक्रम में गोंड समाज के जिला संरक्षक बनमाली प्रसाद नेटी, जिला अध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद , जिलामंत्री- उत्तरकुमार सिदार एबीईओ,वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक बल्लभी प्रसाद घरघोडा, समाजसेवी राजेश मरकाम खरसिया,गोविंद नेटी सरपंच गोढ़ी,खिरोध विक्की नायक तमनार उपाध्यक्ष,होरीलाल जगत पूर्व अध्यक्ष बिजना वं समस्त गुड़ी अध्यक्ष एवं समाज के क्षेत्रीय वरिष्ठजनों की उपस्थिति में युवाओं को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया गया।अतिथियों द्वारा समस्त नवनियुक्त युवा प्रभाग के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
युवा प्रभाग के संरक्षक – यशपाल सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि वर्तमान में संगठन में 66 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है एवं पूरे संगठन वर्तमान में 150- से 200 युवा सक्रिय है भविष्य में प्रत्येक गांव में संगठन का विस्तार किया जाएगा एवं क्षेत्र कि अन्य जन समस्याओं को भी संगठन के माध्यम से आवाज उठाई जाएगी। कार्यक्रम में युवा प्रभाग के संरक्षक यशपाल सिंह, शुक्रसेन जगत ,अध्यक्ष टीकम जगत,कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र दौलतराम नेटी, जयप्रकाश जगत,उपाध्यक्ष मनोज राय,अर्जुन सिदार,ज्ञानेंद्र सिंह सचिव अजय जगत,महासचिव चंदन सिंह ,ललित सिंह कोषा अध्यक्ष पारलेश्वर सिदार संगठन मंत्री नरेश सिदार, दीपेश मरावी व प्रभारी हेमंत सिदार, केशव मरावी, राकेश नेटी, बाल कुमार सिदार, परमेश्वर सिदार ,सुबोध सिदार एवं अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।



