तमनार में ट्रेलर वाहन से टायर और बेटरी चोरी करने वाले 3 आरोपियों को तमनार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

तमनार में ट्रेलर वाहन से टायर और बेटरी चोरी करने वाले 3 आरोपियों को तमनार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
तमनार @ संदेशा 24 थाना तमनार अन्तर्गत जेपीएल के पास में ट्रेलर वाहन से 9 नग टायर और बेटरी चोरी करने वाले 3 आरोपियों को तमनार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
प्रार्थी विवेक अग्रवाल पिता स्व0 गोपाल अग्रवाल उम्र 28 वर्ष निवासी कुडुमकेला थाना घरघोडा जिला रायगढ के रिर्पोट पर अपराध क्र 280/2021 धारा 379 भा.द.वि पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया था विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी का ग्राम पतरिया थाना नवाबाजार जिला पलामू झारखंड में होने की मोबाईल लोकेशन मिलनें पर उक्त संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीना , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ श्री अभिषेक वर्मा , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धरमजयगढ श्री दीपक मिश्रा को जरिये दूरभाष के सूचना दी गई, जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल मामलें का संज्ञान लेकर झारखंड जाने के आदेश पर थाना तमनार में निरीक्षक श्री लक्ष्मण प्रसाद पटेल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया उक्त टीम में स0उ0नि दुर्गाचरण साहू , प्र0आर0 605 उमाषंकर घृतांत आर0. 1043 कमलेश्वर सिंह, आर0 1063 केशव राठिया शामिल रहे जिन्हे थाना से झारखंड रवाना किया गया जो प्रकरण के आरोपी सोमनाथ भारती उर्फ बब्बन उर्फ देवा पिता राधेश्याम भारती उम्र 37 वर्ष सा0 पतरिया थाना नवाबाजार जिला पलामू झारखंड को अभिरक्षा में लेकर थाना तमनार वापस आये थाना तमनार में आरोपी से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लेखब’ किया गया जो अपने दो अन्य साथीगण मनीष सिंह एवं देवेन्द्र सिंह के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताते हुये प्रार्थी के ट्रेलर वाहन CG13LA4390 में लगे 09 नग टायर को निकाल लेना जिसमें से 04 नग टायर को बिक्री कर बिक्री रकम 40,000रू को आपस में बाट लेना, 04 नग टायर को आरोपी मनीष सिंह के ट्रेलर वाहन OD23 D 55 35 के लिफटर में फिट करना , 01 नग टायर को बिक्री करने हेतू गैरेज में रखना एवं ट्रेलर वाहन CG13LA4390 में लगे 02 नग बैटरी को आरोपी देवेन्द्र सिंह द्वारा अपने ट्रेलर वाहन क्रमांक OD23 H 5212 में लगाना बताने पर आरोपीगणों से कुल 04 नग टायर , 02 नग बैटरी एवं बिक्री नगदी बजच रकम कुल 8000रू को समक्ष गवाहनों के जप्त किया गया । प्रकरण के आरोपीगण 1. जघन्य आरोपी सोमनाथ उर्फ बब्बन उर्फ देवा भारती पिता राधेश्याम भारती उम्र 37 वर्ष सा0 ग्राम पतरिया थाना नवाबाजार जिला पलामू झारखंड 2. मनीष कुमार सिंह पिता मिथलेश सिंह उम्र 33 वर्ष सा0 माडनपुर मंगलागौरी थाना सिविल लाईन माडनपुर जिला गया (बिहार) 3. देवेन्द्र सिंह पिता राजकुमार सिंह उम्र 33 वर्ष सा0 देव थाना देव जिला औरंगाबाद (बिहार) को दिनांक 14.09.2021 के 17.00बजे क्रमशः गिर0 किया गया हैं आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं प्रकरण के अन्य 05 नग टायरों एवं आरोपीगणों की पतासाजी जारी हैं । उक्त प्ररण में गिर0 जघन्य आरोपी सोमनाथ उर्फ बब्बन उर्फ देवा भारती पिता राधेश्याम भारती उम्र 37 वर्ष सा0 ग्राम पतरिया थाना नवाबाजार जिला पलामू झारखंड द्वारा झाबुवा जिले के रायपुरा में भी हत्या का आरोपी रह चुका हैं जो प्रकरण विचाराधीन है। उक्त मामलें में निरीक्षक श्री लक्ष्मण प्रसाद पटेल, स0उ0नि दुर्गाचरण साहू , प्र0आर0 605 उमाषंकर घृतांत आर0. 1043 कमलेश्वर सिंह, आर0 1063 केशव राठिया कि अहम भूमिका रही।


