केलो बनांचल ओद्योगिक क्षेत्र तमनार में श्री विश्वकर्मा जयंती हेतु की जा रही भव्य तैयारियां

केलो बनांचल ओद्योगिक क्षेत्र तमनार में श्री विश्वकर्मा जयंती हेतु की जा रही भव्य तैयारियां
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल
केलो बनांचल ओद्योगिक क्षेत्र तमनार में आज 16 सितम्बर को श्री विश्वकर्मा जयंती हेतु भव्य तैयारियां की जा रही है।

जेपीएल तमनार,अम्बुजा,हिंडाल्को,इंडस्ट्रियल पार्क पूंजीपथरा,ओद्योगिक प्रतिष्ठानो,व्यावसायिक परिसरों में साफ सफाई स्वच्छता कर सजाया जा रहा है।वही दुकानों में भी रंग बिरंगे फूल मालाओं तोरण की खूब बिक्री हो रही है। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा मनाई जाएगी। पुराणों में भगवान विश्वकर्मा को धरती के पहले इंजीनियर और देवलोक के शिल्पकार के रूप में माना जाता हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्रांति के दिन होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था। प्राचीन काल की सभी राजधानियों का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने ही किया था। स्वर्ग लोक, सोने की लंका, द्वारिका और हस्तिनापुर भी विश्वकर्मा द्वारा ही रचित हैं। इसलिए विश्वकर्मा पूजा के दिन उद्योगों, फैक्ट्रियों एवं मशीनों की पूजा की जाती है। मान्यता है भगवान विश्वकर्मा की पूजा से सभी तरह के सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।


