ग्राम तुमीडीह में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस ने की कार्रवाई

ग्राम तुमीडीह में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस ने की कार्रवाई
दिनाँक 16.9.2021 को थाना पूंजीपथरा से जानकारी के अनुसार सउनि आशिक रात्रे हमराह स्टाप के देहात भ्रमण पेट्रोलिंग व जुर्म जरायम पतासाजी हेतु ईलाका हाजा रवाना हुआ था कि दौरान पेट्रोलिंग ग्राम टिभाउडीह में जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम तुमीडीह का प्रेमलाल साहू अपने कब्जे में बिक्री करने हेतु अवैध कच्ची महुआ शराब रखा है। एवं बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। कि सूचना पर हमराह स्टाप व गवाह को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर तुमीडीह प्रेमलाल साहू के घर पास जाकर रेड किया। जो प्रेमलाल साहू अपने घर के बाहर खडा मिला जिसे शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में बारिकी से पुछताछ करने पर बिक्री करने हेतु अवैध कच्ची महुआ शराब रखना स्वीकार कर अपने आंगन के कोना से एक सफेद मटमैला रंग के प्लास्टिक की जरिकेन में भरी हुई हाथ भट्ठी का बना हुआ करीब 04 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 400 रूपये को पेश किया। जिसे धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर अवैध कच्ची महुआ शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में कागजात पेश करने को दिया गया। जो अपने पास कोई वैध कागजात नहीं होना लिखित में दिया। आरोपी प्रेमलाल साहू का कृत्य धारा अप0 क्र 0260/21 धारा 34(1)(क)आब0 एक्ट का पाये जाने से मौके पर गिरफ्तार कर सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

