तमनार सलिहाभांठा जर्जर सड़क हादसों को दे रहा आमंत्रण, लोग डरे सहमे कर रहे आवागमन

तमनार सलिहाभांठा जर्जर सड़क हादसों को दे रहा आमंत्रण, लोग डरे सहमे कर रहे आवागमन
तमनार @ संदेशा 24
आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़कें होती हैं, लेकिन इन दिनों जिले की ये सड़कें की आवागमन को दूभर बना रही है। जर्जर सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। हम बात कर रहे हैं तमनार के बरभांठा व सलिहाभांठा मार्ग की जो पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और हादसों को आमंत्रित कर रही है और इस मार्ग पर जगह- जगह गड्ढों में पानी जमा हो गया है सड़क दलदल व कीचड़ में तब्दील हो गई है। पूरे सड़क मार्ग में कीचड़ व दलदल होने की वजह से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही आये दिन यहां हादसे भी हो रहे हैं।
सड़कों में हुए बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से आवागमन दूभर हो गया है। राहगीर इन तालाब नुमा गड्ढों से बचते बचाते आवागन करने को मजबूर हो रहे हैं। यह मार्ग की स्थिति इतनी जर्जर एवं दयनीय हो गई है कि सड़कों पर केवल गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। इन गड्ढों से हमेशा हादसों की आशंका बनी रहती है। वहीं इस मार्ग में भारी वाहनों की आवाजाही भी सबसे अधिक है और जर्जर सड़क के कारण वाहनों की लंबी लाईन भी लगी रहती है ऐसे में यहां से बाइक में गुजरने वाले लोगों को सबसे ज्यादा तकलिफ होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तमनार सलिहाभांठा मार्ग की जर्जर स्थिति के कारणा पानी गिरते ही किचड़, सुखने पर धूल से परेशान हो रहे है। आए दिन हादसे भी हो रहे है ऐसे में जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत होना अनिवार्य है। इस क्षेत्र में कई उद्योग भी हैं जिससे रोजाना भारी मात्रा में भारी वाहनों का आना जाना होता है।


