भाजपा मण्डल रोडोपाली ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर्षोल्लास से मनाया जन्मदिवस

भाजपा मण्डल रोडोपाली ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर्षोल्लास से मनाया जन्मदिवस
तमनार @ संदेशा 24
भारतीय जनता पार्टी मण्डल रोडोपाली द्वारा 17 सितम्बर शुक्रवार को देश के लोकप्रिय जननायक यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मिलुपारा चौक में सभी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मनाया गया।

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने 20 दिन के एक राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जिसे ‘सेवा और समर्पण अभियान’ का नाम दिया गया है।पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन 17 सितंबर को है. वहीं इसके बीस दिन बाद यानी 7 अक्तूबर को आज से बीस साल पहले मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
इस अवसर पर मंडल भाजपा रोडोपाली के मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी,जनपद उपाध्यक्ष बूढ़ा गोटिया,जनपद सदस्य सुखसागर राठिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक पटेल, किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सीताराम चौधरी,भीखलाल नायक, शंकर पटेल,बबलू पटेल,उद्धव भगत,दिलीप नायक,मनीराम पटेल,गोपाल पटेल,अलेख चौधरी,सुभाष नायक,सुरेंद्र गुप्ता, जागेश्वर गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री अभिषेक चौधरी, मनोज राय,हेमंत सिदार, भोजराम यादव,नरेश राठिया,गणेश राठिया अन्य भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति रही


