तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाईक सवार महिला की मौके पर मौत एक घायल,तमनार पुलिस मौके पर

तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाईक सवार महिला की मौके पर मौत एक घायल,तमनार पुलिस मौके पर
तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य ओद्योगिक क्षेत्र तमनार में 17 सितम्बर विश्वकर्मा जयंती के दिन दोपहर हुंकराडीपा चौक के पास एक दर्दनाक सड़़क दुर्घटना में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया है,जिससे मोटरसाइकिल में सवार महिला सुमति सिदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

मोटरसाइकिल चालक छबि सिदार गम्भीर घायल हो गया।दुर्घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने तत्काल तमनार पुलिस को सूचना दी जिसके पश्चात पुलिस मौके पर पहुंच गई।

दुर्घटना के पश्चात ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर फरार होता देख ग्रामीणों नें पीछा किया लेकिन पीछा करते देख ड्राइवर ट्रेलर छोड़़ फरार हो गया ।
जमकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार झिकाबहाल से गारे आ रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने सरदार ढाबा के समीप हुंकराडीपा चौंक में अपनी चपेट में ले लिया । जहां मौके पर महिला की मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।

जिसे इलाज के लिए तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। आसपास के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि परिवार वाले मुआवजा की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। मृतक परिवार को तत्काल 50 हजार रुपये प्रदान कर थाना तमनार के टीआई एलपी पटेल व तहसीलदार टीआर कश्यप,नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल के समझाइस के बाद ग्रामीण शांत हुए।तमनार पुलिस मामले की मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


