भाजपा किसान मोर्चा का कर्मवीर किसान -जवान सम्मान समारोह रायगढ़ में किया गया सम्मानित

भाजपा किसान मोर्चा का कर्मवीर किसान -जवान सम्मान समारोह रायगढ़ में श्रीफल गमछा प्रमाण पत्र किया गया सम्मानित
तमनार @ संदेशा 24 भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर,भाजपा किसान मोर्चा जिला रायगढ के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण नायक जी के निर्देशानुसार 17 सितम्बर को कर्मवीर किसान -जवान सम्मान समारोह का कार्यक्रम आहूत किया गया।

जिसमे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जिला के कर्मवीर किसानों व देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले जवानों का सम्मान किया गया।जिला भाजपा कार्यालय में माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा देश रक्षा मैं सेवा दे चुके सेवानिवृत्त वीर जवानों को एव देश के अन्नदाता किसानों को श्री फल एवं गमछा देकर सम्मनित किया गया।


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकृष्ण नायक ने संबोधित कर कर्मवीर किसान व जवानों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन रमेश बेहरा ने किया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,गुरूपाल भल्ला भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रजेश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय बब्बल,श्रीकांत सोमवार अजजा मोर्चा राष्ट्रीय सदस्य,प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पुलकित चंद्रा,प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य रमेश बेहरा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकृष्ण नायक,महामंत्री राधेश्याम राठिया गौरांग साव,अरूण राय,उपाध्यक्ष राजू बेहरा,उपाध्यक्ष राजू बेहरा,उपाध्यक्ष अवधेश ठेठवार प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता सारंगढ से मिश्रा, लोईंग मण्डल अध्यक्ष टीकाराम प्रधान,घरघोड़ा मण्डल अध्यक्ष राजीव पण्डा ,किसान त्रिविक्रम साहू महापल्ली अन्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य एवं किसान जवानों की उपस्थिति रही।

