ग्राम पंचायत सामारुमा में किसी भी ब्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर सरपंच गंगा प्रसाद द्वारा राशन सामग्री प्रदाय सराहनीय पहल

ग्राम पंचायत सामारुमा में किसी भी ब्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर सरपंच गंगा प्रसाद द्वारा राशन सामग्री प्रदाय सराहनीय पहल
तमनार @ संदेशा 24
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम पंचायत समारुमा में पंचायत अंतर्गत किसी भी ब्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर सरपंच गंगा प्रसाद धोबा द्वारा राशन सामग्री प्रदाय सराहनीय पहल की जा रही है। जब से सरपंच बने है तब से यह मानवता का परिचय देते सरहानीय कार्य किया जा रहा है।शोक संतप्त परिवार द्वारा उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है। साधु राम राठिया के निधन पर उनके सुपुत्र जयराम राठिया परिवार को दिनाँक 18 .9.2021 को राशन सामग्रियों प्रदाय किया गया।

गांव के हलधर पटेल ने बताया कि गंगा प्रसाद धोबा सरपंच द्वारा हमारे पंचायत के किसी भी परिवार के नागरिक का देहांत हो जाने पर 50 किलो चावल,5 किलो दाल नमक सब्जियों दिया जाता है उनका इस पुनीत कार्य के लिये बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ।

