तमनार
केलो बनांचल तमनार में धूमधाम के साथ किया गया श्री गणेश व बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन*

केलो बनांचल तमनार में धूमधाम के साथ किया गया श्री गणेश व बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन
तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में धूमधाम से श्री गणेश भगवान व शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गाजे बाजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। श्रद्धालू भक्तजनों द्वारा पूजा अर्चना कर गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया गया तत्पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

तमनार,गोढ़ी,कसडोल कुंजेमुरा, सराईपाली, लिबरा,धौराभांठा सहित अन्य गांवो में श्री गणेश उत्सव व भगवान विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम में रोजना भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जयकारे की गूंज से आस्था व श्रद्धा भक्तिभाव के साथ ही इस उत्सव का आज समापन किया गया।


