गौरमुडी में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा जन चौपाल लगाकर अपराध के खिलाफ लोगो किया गया जागरूक

गौरमुडी में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा जन चौपाल लगाकर अपराध के खिलाफ लोगो किया गया जागरूक
तमनार @ संदेशा 24 पुलिस और आमजन के बीच की दूरी कम करने के साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित रूप से निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह के मार्गदर्शन में थाना पूंजीपथरा अन्तर्गत ग्राम गौरमुडी में “पुलिस जन चौपाल”कार्यक्रम में एएसआई विजय एक्का,प्रधान आरक्षक गौतम ठाकुर,आरक्षक भुपेश राठिया एवं गांव के गणमान्य नागरिक,सरपंच,पंच, महिला समूह की सदस्य,कोटवार अन्य ग्रामवासी उपस्थित हुए।

पुलिस द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर साइबर क्राइम,ठगी,बैंक खाते ऑनलाइन ठगी,महिलाओं के अपराध के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।बच्चों एवं छात्रों को सोशल साइट फेसबुक से फेक कॉल से बचने के लिए उपाय एवं सुझाए दिया गया। साथ ही दुर्घटनाओं में कमी लाने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दिया गया। ग्रामीणों को फेक कॉल, इनामी कूपन, लाटरी के जरिये हो रही ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने एवं बचाव के उपाए बताया गया । उनके द्वारा महिलाओं को फेरीवालों व सोना-चांदी चमकाने वालों से लेन-देन करते वक्त सावधानी बरतने को कहा गया तथा उपस्थित जन समूह को क्षेत्र में आपराधिक किस्म के लोगों जुआ, सट्टा, शराब में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई व क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिये ऐसे लोगों की सूचनाएं देने व पुलिस का सहयोग करने कहा गया।ग्रामीणों को ग्राम में घटित होने वाले घटनाओं , जुआ, सट्टा, शराब की सूचनांए देने प्रेरित किया गया

,

