समकेरा मे 40 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, तमनार पुलिस जांच में जुटी

समकेरा मे 40 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, तमनार पुलिस जांच में जुटी
तमनार 20.9.2021 थाना तमनार अंतर्गत समकेरा मे 40 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर के पंखा हुक में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली सूचना पर तमनार पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में शव को पोस्टमार्टम कराकर परिवारजनों को सौपा दिया गया है।
दिनाँक 20 .9. 2021को जानकारी के अनुसार थाना तमनार अंतर्गत समकेरा मे एक महिला की फांसी लगाकर खुदकुशी की सूचना दिनाँक 19.9.2021को सीबी चौहान पिता रामसिंह चौहान 48 वर्ष द्वारा थाना तमनार को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एल पी पटेल के दिशा निर्देश में प्रधान आरक्षक उदय सिंह सिदार,महिला आरक्षक संगीता भगत ने घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार भेजा गया।मृतिका सरिता चौहान पिता रोहित कुमार चौहान उम्र 40 वर्ष ग्राम समकेरा थाना तमनार विगत 3 माह से हाथ मे कुष्ठ बीमारी से पीड़ित थी दिमागी हालत ठीक नही बताई जा रही है। विवाहित महिला ने साड़ी के पट्टी को फंदा बनाकर पंखा लगाने की हुक में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।तमनार पुलिस द्वारा फिलहाल मर्ग क्र 49/2021 धारा 174 जा फ़ौ कायम कर विवेचना की जा रही है


