आज का राशिफल.. जाने कैसा रहेगा आज का पंचांग आपका राशिफल आज का दिन ..

आज का राशिफल..
जाने कैसा रहेगा आज का पंचांग आपका राशिफल आज का दिन ..

संदेशा रायगढ़ @ ज्योतिषाचार्य पं किशोर पाणिग्रही
आज का पंचांग
दिन – सोमवार तारीख 13 जुलाई 2020
श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि
आज का दिशाशूल: पूर्व
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: सावन का दूसरा सोमवार व्रत।
विक्रम संवत 2077, शके 1942, उत्तरायन, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष अष्टमी 18 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात नवमी, रेवती नक्षत्र 11 घंटे 14 मिनट तक तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र, सुकर्मा योग 22 घंटे 43 मिनट तक तत्पश्चात धृत योग, मीन में चंद्रमा 11 घंटे 14 मिनट तक तत्पश्चात मेष में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज सावन माह का आठवां दिन है। सावन सोमवार होने के कारण आज आप किसी भी समय भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं। शिव पूजा के लिए किसी विशेष मुहूर्त की आवश्यकता नहीं मानी जाती है। आज के दिन आप कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।
आज का राशिफल
मेष राशि
कार्यक्षेत्र पर आपका मन लगेगा लेकिन छोटी बातों को लेकर तकरार हो सकती है. बहुत जल्दबाज़ी में किसी प्रकार का निर्णय नहीं लेना है. धन लाभ मिलेगा.
वृषभ राशि
कार्य के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा और साथियों का पूर्णतः सहयोग भी प्राप्त होगा. जीवनसाथी द्वारा कार्यक्षेत्र में सही सलाह से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र के प्रति आपका मन लगा रहेगा. लेकिन कहीं ना कहीं आपको थोड़ी अड़चन महसूस हो सकती है. आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा.
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में कोई गलत फ़ैसला आपके लिए तकरार ला सकता है. धन के मामले में कहीं ना कहीं आपको उलझनों का सामना करना पड़ सकता है. दिन सामान्य रहेगा.
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र पर विश्वासघात हो सकता है. किसी भी व्यक्ति से ज्यादा संवेदनशील बातचीत ना करें. किसी महिला द्वारा आपको आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है.
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र पर आपका पूर्ण समर्पण रहेगा. वहीं, किसी महिला द्वारा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. धन से जुड़े अहम फैसले लेने से बचें.
तुला राशि
जीवनसाथी द्वारा आपको कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. आपकी अधिक ऊर्जा आपके लिए वरदान साबित होगी. धन से जुड़ा लाभ प्राप्त होने के योग हैं.
वृश्चिक राशि
आपके मन में चंचलता रहने के साथ कार्यक्षेत्र के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रहेगा. नई विचारधारा द्वारा करियर में सफल होने के प्रति आपका समर्पण रहेगा. भाग्य द्वारा लाभ मिलेगा.
धनु राशि
कार्यक्षेत्र के प्रति आपका पूर्ण समर्पण रहेगा. करियर को संवारना से जुड़ी प्लानिंग कर पाएंगे. आज के दिन आपको सहयोगियों का साथ और धन लाभ मिलेगा.
मकर राशि
कार्यक्षेत्र को लेकर आप थोड़ा सा विचलित हो सकते हैं. हो सकता है कि आपको नौकरी से हाथ धोना पड़े या फिर कार्य के प्रति आपकी इच्छा खत्म हो जाए.
कुम्भ राशि
काम के प्रति आपका मन लगेगा. नए कार्य की शुरुआत से भविष्य में धन लाभ मिलेगा. भविष्य से जुड़ी प्लानिंग करने के लिए यह समय उचित है.
मीन राशि
जीवनसाथी द्वारा आपको कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. आपकी नेतृत्व शक्ति आगे लेकर जाएगी. आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय अच्छा रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पं किशोर पाणिग्रही



