विद्यार्थी विकास सूचकांक जिला स्तरीय वर्चुअल बैठक का किया गया आयोजन

विद्यार्थी विकास सूचकांक जिला स्तरीय वर्चुअल बैठक का किया गया आयोजन
तमनार @ संदेशा 24 राज्य के निर्देशानुसार 10 कार्य कार्यक्रम के तहत जिला रायगढ़ के सभी विकास खंडों के ब्लॉक नोडल अधिकारियों का वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में अक्टूबर माह के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थी विकास सूचकांक का निर्माण कर उसके अनुरूप अध्ययनरत सभी बच्चों की दक्षता विकास हेतु आवश्यक गतिविधियां एवं क्रियाकलापों पर विस्तार से चर्चा की गई
जैसा कि राज्य के निर्देशानुसार प्रत्येक माह विद्यार्थी विकास सूचकांक के आधार पर शिक्षकों द्वारा प्रत्येक बच्चों का दक्षता विकास किया जाना है रायगढ़ जिले के सभी विकास खंडों के प्रत्येक विद्यालयों में यह सूचकांक के आधार पर दक्षता विकास हेतु चर्चा परिचर्चा की गई इस वर्चुअल बैठक में रायगढ़ जिले के विद्यार्थी सूचकांक के नोडल विकास रंजन सिन्हा जी के साथ सभी विकास खंडों के ब्लॉक नोडल उपस्थित थे बरमकेला से राज कमल नायक , सारंगढ़ से सत्येंद्र बसंत , रायगढ़ से देवनारायण चौहान, खरसिया से मुनिश राठिया , घरघोड़ा से मनोज प्रधान, तमनार से रूद्र प्रताप पुजारी , लैलूंगा से सुरेंद्र पटनायक ,धरमजयगढ़ से संजय विश्वास की उपस्थिति रही।

