जिला स्तर हेतु तमनार में शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन में 300 छात्र- छात्राएं हुए शामिल

जिला स्तर हेतु तमनार में शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 23.9 2021 विकास खण्ड तमनार के सक्रिय व शालेय बच्चों के समग्र विकास हेतु संवेदनशील विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एफ.एल.सिदार जी के निर्देश में 15 सितंबर को विकास खण्ड में कार्यरत समस्त क्रीड़ा प्रभारियों का बैठक आहूत किया गया जिसमें शालेय क्षात्र/क्षात्राओं को जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल कराने हेतु निर्णय लिया गया। 23 सितंबर को खण्ड स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श ग्राम्य भारती विद्या मंदिर तमनार के क्रीड़ा परिसर में किया गया, जिसमें शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तमनार,उरबा, कुंजेमुरा, धौराभाँठा,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार, संत अन्ना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमनार,शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी एवम शासकीय माध्यमिक शाला आमगाँव के लगभग 300 क्षात्र/क्षत्राओं ने हिस्सा लिया। इस खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के 100,200,400,800,1500, 3000 मीटर दौड़, गोला, भाला,तवा फेंक, लंबी एवं ऊंची कूद में बच्चों ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बालक/बालिका 14 वर्ष, बालक/बालिका 17 वर्ष, बालक/बालिका 19 वर्ष के 60 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया।सम्पूर्ण कार्यक्रम संरक्षक द्वय बी.के.डनसेना,मधु मैत्री और क्रीड़ा प्रभारी कोमल रजक,देव दर्शन सिंह,अनुज एक्का एव ममता सिंह की उपस्थिति में हुआ।

