धरमजयगढ़ थाना के ग्राम पंडरीमहुआ में गौमांस बेचते युवक पकड़ाया

धरमजयगढ़ थाना के ग्राम पंडरीमहुआ में गौमांस बेचते युवक पकड़ाया
ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची 112, पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही
धरमजयगढ़ संदेशा @ दुलेंद्र पटेल 13.7.2020
आज ग्रामीणों की मदद से गौमांस बेचने वाला पकड़ाया। धरमजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत उदऊदा के आश्रित गांव पंडरीमहुआ में गौमांस की बिक्री युवक द्वारा किया जा रहा था। जिसकी भनक ग्रामीणों को लगते ही वे मौके पर पहुंच गए। जहाँ माहौल बिगड़ते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर 112 की टीम पहुंच गई और मांस बेच रहे व्यक्ति को थाने ले आए।जहाँ उसने गाय मारकर मांस बेचने की बात स्वीकार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गौमांस बिक्री करने वाला रमेशराम सतनामी ग्राम गुरमा का रहने वाला है। जो धरमजयगढ़ बोरो मुख्यमार्ग में पंडरीमहुआ के पास सड़क किनारे पालीथीन में भर कर गौ मांस बेच रहा था। इस मामले में धरमजयगढ़ थाने में आगे की कार्रवाई की जा रही ग्रामीणों ने बताया कि ये आरोपी बीच बीच में गांव में आकर गौ मांस बेचा करता था। इसकी खबर गांव वालों को होने पर लोगों ने इस पर नजर लगाना शुरू कर दिया आज जब गौ मांस बेचने आया तो ग्रामीणों ने पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।




