लैलूंगा में डबल मर्डर ..देर रात घर पर सो रहे एल्डरमैन व उनकी पत्नी की हत्या,पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद

लैलूंगा में डबल मर्डर ..देर रात घर पर सो रहे एल्डरमैन व उनकी पत्नी की हत्या,पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद
रायगढ़ @ संदेशा 24 लैलूंगा थाना क्षेत्र से पति पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने की एक बड़ी वारदात निकलकर सामने आई है। सूचना मिलने पर लैलूंगा पुलिस उच्च अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 12:00 से 1:00 के बीच यह जघन्य अपराध को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अंजाम दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर चोरी के फिराक में घर के अंदर घुसे हुए थे जिनकी पहचान ना हो जाए इसलिए आरोपियों के द्वारा घर में सो रहे दंपती की हत्या कर देने की बात सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक मदन मित्तल व उसकी पत्नी अंजू मित्तल घर के नीचे फ्लोर पर सोते थे उसी जगह पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को किसने अंजाम दिया यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एक एंगल से जांच में जुटी हुई है।


