तमनार ब्लॉक अंतर्गत टीकाकरण महाअभियान में सभी सेंटर में 24 सितम्बर को 3865 लोगो को लगाई गई कोरोना वैक्सिन

तमनार ब्लॉक अंतर्गत टीकाकरण महाअभियान में सभी सेंटर में 24 सितम्बर को 3865 लोगो को लगाई गई कोरोना वैक्सिन
तमनार @ संदेशा 24 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अन्तर्गत सभी केंद्रों में 24 सितंबर को कोरोना टीकाकरण महाभियान में प्लस के प्रथम डोज 910 द्वितीय डोज 2955 कुल 3865 लोगो को टीका लगाया गया। । कोरोना टीकाकरण महाअभियान में सीएचसी, पीएचसी,आयुष्मान भारत केंद्र,उप स्वाथ्य केंद्र,ग्राम पंचायतो सहित 55 वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगाया गया।छत्तीसगढ़
शासन स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन अनुसार रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह,जिला सीईओ डॉ रवि मित्तल के दिशा निर्देश में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी,डीआईओ डॉ भानुप्रताप पटेल के मार्गदर्शन में डॉ डीएस पैकरा बीएमओ के नेतृत्व में तमनार ब्लाक में दितिय डोज लक्ष्य 60 प्रतिशत प्राप्ति की जा चुकी है।तमनार सलिहारी लिब्रा सराईपाली उरबा,खम्हरिया, बनाई ओराईमुडा,रोडोपाली डोलेसारा राबो, जीवरी, सामारुमा,गोढ़ी, जरेकेला देवगढ़,सलिहाभांठा, धौराभाठा टांगरघाट,पड़ीगांव जोब्ररो, हमीरपुर,समकेरा, महलोई नागरामुडा,जिंदल फोर्टिस,ट्रामा सेंटर पूंजीपथरा सहित सभी केंद्र में 3865 व्यक्तियों को कोरोना टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑनलाइन निगरानी के तैयार प्लेटफॉर्म को-विन में आवश्यक डाटा भरने के साथ ही वैक्सीन लगाने वाले दल के सदस्यों द्वारा सेवाएं दी जा रही है।वेक्सिनेशन सेंटर में वेरिफाइड रूम वेटिंग रूम में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते कतारबद्ध वेक्सिनेशन की जा रही है।सोशल डिस्टनसिंग का पालन,मास्क का उपयोग एवं हेड़वास सेनेटाइजर अनिवार्यता की गई है।

