बालकीड़ा सांस्कृतिक प्रतियोगिता कचकोबा में सम्पन्न ? जीवन उपयोगी बर्तन पुरुस्कार पाने से छात्र छात्राएं हुए गदगद -रोहिणी बसन्त राठिया डीडीसी

बालकीड़ा सांस्कृतिक प्रतियोगिता कचकोबा में सम्पन्न
? जीवन उपयोगी बर्तन पुरुस्कार पाने से छात्र छात्राएं हुए गदगद -रोहिणी बसन्त राठिया डीडीसी
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल 12.1.2023
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के संकुल केंद्र कचकोबा में 10 से 12 जनवरी तक संकुल स्तरीय बाल कीड़ा सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता मुख्य अतिथि डीडीसी रोहिणी बसन्त राठिया, जनपद अध्यक्ष शशिरेखा राठिया की अध्यक्षता में भव्य सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी छात्र छात्राओं को दैनिक उपयोगी बर्तन पुरूस्कृत किया गया।
मानव जीवन का प्रमुख उद्देश्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना है। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक तथा नैतिक दृष्टि से पूर्ण समर्थ हो। शारीरिक विकास हर मनुष्य की प्रथम आवश्यकता है।
प्रतियोगिता में प्राथमिक शाला कचकोबा, नवापारा,जरेकेला, बासनपाली के 180 विद्यार्थी व माध्यमिक शाला कचकोबा,बासनपाली जरेकेला के 140 विद्यार्थी शामिल हुए।

दौड़ कूद फेंक, खो-खो,कबड्डी खेल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, एकलगायन, एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिता रखा गया।जिसमे प्राथमिक व माध्यमिक चैंपियन जरेकेला रहा।
देशभक्ति,श्री रामलला धार्मिक गीत नृत्य,छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य से मनमोहक प्रस्तुति से अतिथिगण ग्रामवासी गदगद हुए।भोजन,टेन्ट साउण्ड में घुराऊ, रामराठिया सरपंच, संतोष यादव उपसरपंच एवं ग्राम पंचायत का सराहनीय योगदान रहा।पुरुस्कार वितरण में मुख्य अतिथि रोहिणी बसंत राठिया जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्षता शशिरेखा राठिया पूर्व जनपद अध्यक्ष, घुराऊ प्रसाद राठिया सरपंच ग्रा.पं. कचकोबा,संतोष कुमार यादव उप सरपंच कचकोबा, राधेश्याम पैंकरा सरपंच जरेकेला,सुमेर सिंह राठिया गौटिया,लक्ष्मी राठिया,नरेश ठाकुर,उर्मिला ठाकुर,कृष्णचंद चौधरी,पत्रकार दुलेंद्र पटेल,मंगल राठिया,निर्णायक चतुर्भुज साव प्राचार्य देवगढ़,पूर्व प्राचार्य रोहित साहू,अजय पैकरा अन्य गणमान्य नागरिक,शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सैकड़ो छात्र छात्राओं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन बसंत साव,ज्योति मेम द्वारा किया गया।


