अघरिया समाज की वार्षिक सम्मेलन में छात्राओं महिलाओ में दिखा भारी उत्साह

अघरिया समाज की वार्षिक सम्मेलन में छात्राओं महिलाओ में दिखा भारी उत्साह
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 27.2.2024
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार का वार्षिक सम्मेलन डोलेसरा में छात्राओं महिलाओ में भारी उत्साह रहा।

सम्मेलन में बेटियों छात्राओं द्वारा मनमोहक गीत लोकनृत्य ,युवा महिलाओं द्वारा समाज में महिलाओं की भागीदारी पर ओजस्वी वक्तव्य से सभी सामाजिक बन्धुगण महिलाएं उत्साहित नजर आए। कु.रुपा पटेल ने श्रीकन्हैया जय अघरिया जयघोष के साथ मंचस्थ अतिथियों का अभिवादन करते कहाकि समाज में महिलाओं की सहभागिता आवश्यक है मातायें बच्चों को समाज के संस्कृति,परंपरा,संस्कार अन्य गतिविधियों के बारे बताएं,अपने घर परिवार में महिलाओ की अहम भूमिका होती है।माताएं अपने बच्चो को गोत्र, परिवार के बारे में बचपन से ही बताएं। महिलाओं की महत्ता समाज में समान है।

गीत नृत्य में रितिका कुमकुम,दीप्ती,आरुषि नायक,प्रेरणा पटेल,छबीली पटेल एवं समाज में महिलाओं की भागीदारी पर कु.रूपा पटेल द्वारा ओजस्वी वक्तव्य से मंचस्थ अतिथिगण सामाजिक बन्धु गदगद हुए। उल्लेखनीय है कि कु रूपा पटेल पिता मनीराम पटेल ग्राम भालूमुडा बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही उन्होंने आदर्श ग्राम्य भारती विद्यालय धौराभाठा आमगांव में 12 वीं में रूपा पटेल 81.02 अंक प्राप्त करने पर स्कूल प्रबंधन एवं वार्षिक सम्मेलन 2019 बांधापाली में समाज द्वारा सम्मानित हो चुकी हैं।
आदर्श ग्राम्य भारती विद्यालय के प्रिंसिपल व अघरिया समाज के संयोजक दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि छात्रा रूपा पटेल कुशाग्र बुद्धि होने के साथ-साथ व्यावहारिक एवं संस्कारी भी है, सामाजिक मंच पर इनका स्पष्ट वक्तव्य अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा दायक है।


