शासकीय महाविद्यालय तमनार में रक्तदान शिविर का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय तमनार में रक्तदान शिविर का आयोजन
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय तमनार में रक्तदान शिविर का आयोजन 12 दिसम्बर को रेड क्रॉस सोसायटी ब्लड बैंक व जिला चिकित्सालय रायगढ़ के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रिंसिपल पी एम दाश,राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी कमल यशवंत सिन्हा,रेड क्रास सोसायटी द्वारा भारत माता स्वामी विवेकानंद की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

प्रिंसिपल पी एम दाश ने स्वयंसेवकको,छात्र छात्राओं,युवाओ को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में 24 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी कमल यशवंत सिन्हा,पी एस कंवर समाजशास्त्र अतिथि व्याख्याता,छात्रा अनिशा निषाद के जन्म दिवस के अवसर पर हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है।,

रक्तदाताओं को फ्रूट जूस फल स्वल्पाहार एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।रेड क्रॉस सोसायटी ब्लड बैंक जिला अस्पताल रायगढ़ मेडिकल टीम एचडीएफसी बैंक का सराहनीय योगदान रहा।शिविर में प्रिंसिपल पी एम दाश,राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी कमल यशवंत सिन्हा, ,पी एस कंवर समाजशास्त्र अतिथि व्याख्याता,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,एमएलटी कौशिक सिदार,एसए अफजल,गौरीशंकर पटेल,जय पटेल,जयनारायण,पैरामेडिकल छात्र नरेश साव,रागिनी कश्यप,ज्योति पटेल अन्य विद्यालयीन स्टाफ,छात्र छात्राओं स्वयंसेवको की उपस्थिति रही।


