WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

रायगढ़ जिले का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, हर गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ जिले का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, हर गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

*वित्त मंत्री ने 32.15 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*ग्रामीण विकास और अधोसंरचना को मिलेगी नई गति

रायगढ़ @संदेशा 24

प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार देर रात तक अपने जन्म दिन के ठीक एक दिन पहले रायगढ़ प्रवास के दौरान पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिडमिड़ा, त्रिभौना, तुरंगा, कोतासुरा एवं कोड़ातराई का दौरा कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास के लिए करोड़ो रुपए की सौगात दी। कैबिनेट मंत्री श्री चौधरी ने इस दौरान 32 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मैं रायगढ़ की जनता का सेवक हूं। जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे विकास कार्यों के माध्यम से पूरा करना मेरा दायित्व है। रायगढ़ के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे, इसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में रायगढ़ विकास के क्षेत्र में पूरे प्रदेश के लिए एक मॉडल जिला बनकर उभरेगा।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग में प्रवेश कर चुका है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का सशक्तिकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है, ताकि शहर और गांव के बीच विकास का अंतर समाप्त हो सके।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। आज जिन कार्यों लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वे केवल निर्माण कार्य नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र के हजारों लोगों के बेहतर भविष्य की आधारशिला हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र की प्रगति की पहली शर्त होती हैं। सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज जाने में आसानी होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।

उन्होंने युवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खेल और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रही है। मिनी स्टेडियम जैसे निर्माण कार्य ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। गांवों के युवा भी अब बेहतर खेल सुविधाओं का लाभ उठाकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।

26.80 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने 26 करोड़ 80 लाख रुपए से अधिक लागत के चार महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इनमें त्रिभौना-कोड़पाली पहुंच मार्ग पर 2.80 करोड़ रुपए की लागत से 1.50 किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण, मिडमिड़ा हाईस्कूल पहुंच मार्ग पर 1.24 करोड़ रुपए की लागत से 0.70 किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण, मचिदा-कलमी मार्ग में 3.04 करोड़ रुपए की लागत से 3.50 किलोमीटर सड़क निर्माण तथा कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग में लगभग 19.71 करोड़ रुपए की लागत से 6.70 किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

5.34 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, ग्रामीण क्षेत्रों को मिली नई सुविधाएं

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने 5 करोड़ 34 लाख 82 हजार रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें लोक निर्माण विभाग द्वारा 392.39 लाख रुपए की लागत से निर्मित गोतमा-कोतासुरा मार्ग (3.50 किलोमीटर) का निर्माण कार्य प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा जिला खनिज न्यास निधि से 65 लाख रुपए की लागत से तुरंगा मिनी स्टेडियम का लोकार्पण कार्य शामिल है। इसी प्रकार जनपद पंचायत पुसौर क्षेत्र में 77.43 लाख रुपए की लागत से अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, छत्तीसगढ़ विकास प्राधिकरण योजना, मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन मद, विधायक निधि एवं मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ग्राम-मिडमिड़ा, कोड़ातराई, त्रिभौना और तुरंगा में सीसी रोड, शेड निर्माण तथा यात्री प्रतीक्षालय जैसे विभिन्न कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
सीएम साय के प्रवास के दौरान हेलीपैड, रामलीला मैदान, सर्किट हाउ... चक्रधर समारोह में अरण्या गोयल ने पेश किया कथक आंचल पाण्डेय की भावपूर्ण प्रस्तुति में दिखा भक्त और भगवान का अ... 9 साल की अरुषि अग्रवाल ने कथक की प्रस्तुति से बांधा समां 9वीं सांस्कृतिक संध्या में जिज्ञासा दुबे ने दी कथक की प्रस्तुत... रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय में प्रवेश शुरू जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में... जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिया कैरियर मार्गदर...