रायगढ़
नगर पंचायत सरिया में कोरोना से पहली मौत, प्रशासनिक अधिकारियों के देख रेख में किया गया अंतिम संस्कार

सरिया। नगर पंचायत सरिया से बडी़ खबर निकल कर सामने आ रही है जहां नगर पंचायत की एक महिला का कोरोना मौत हो गई है जिसका अंतिम संस्कार सरिया में प्रशासनिक अमला के देख रेख में किया गया है इसकी पुष्टि सरिया सीएमओ महेंद्र राज गुप्ता ने की है ।
विदित हो कि महिला पहले से ही गंभीर बीमारी से ग्रसित थी जो उपचार के लिए जिला मुख्यालय रायगढ़ गई थी जहाँ उसका कोरोना टेस्ट कराया गया और उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया महिला को कोविड19 हॉस्पिटल सिप्ट कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई ।

