रायपुर
एक हफ्ते का होगा लॉकडाउन, 21 सितंबर से कंप्लीट लॉकडाउन… पढ़ें पूरी खबर

रायपुर। राजधानी रायपुर में चल रही उच्च स्तरीय बैठक खत्म हो गई है. सूत्रों से खबर निकल कर आ रही है एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा. कलेक्टर ने बताया कि 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर तक लॉकडाउन लगाया जाएगा. हालांकि इसका अभी तक आदेश जारी नहीं हुआ है. देर शाम तक आदेश जारी कर दिया जाएगा.
बता दें कि रायपुर जिले में शुक्रवार को 672 नए मरीज की पहचान की गई है इसके साथ ही जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 26119 हो गई है. वहीं अब तक 10627 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जिले में अब तक 301 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.

