विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता तमनार जोन ने बाजी मारी

विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता तमनार जोन ने बाजी मारी
तमनार @ संदेशा 24
विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता दिनांक 26 10 2026 को विकासखंड बीआरसी कार्यालय में कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोनिका गुप्ता जी के द्वारा किया गया।
विकासखंड के 24 संकुलों को 4 जोन में बांटा गया था। यह प्रतियोगिता शाला से शुरू होकर विकासखंड तक पहुंची थी। शाला के बच्चे संकुल में भाग लिए थे संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे जोन स्तरीय में भाग लिए । और जोन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे विकासखंड स्तरीय में आज सम्मिलित हुए।
प्रथम पहर10:30 बजे से 12:30 बजे तक हायर सेकेंडरी स्तर का क्विज प्रतियोगिता रखा गया जिसमें तमनार जोन प्रथम स्थान पर रहा ।द्वितीय स्थान पर दौराभांठा जोन और तृतीय पर सरायपाली एवं कुंजेमूरा जोन रहा ।
इसी तरह द्वितीय प्रहर में पूर्व माध्यमिक शाला का क्विज प्रतियोगिता रखा गया इसमें भी चारों जोन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए जिसमें तमनार जोन में प्रथम रहा, द्वितीय स्थान पर दौराभांठा और तृतीय स्थान पर रहा कुंजेमुरा और चतुर्थ में रहा सरायपाली जोन ।
इस तरह प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे आगामी जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के अंत में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदरणीय गुप्ता मैडम जी के द्वारा सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं सभी बच्चों को बधाई बधाई देते हुए कहा कि आने वाले जिला स्तरीय में भी वे इसी तरह अच्छा प्रदर्शन कर हमारे तमनार विकासखंड का नाम अवश्य रोशन करेंगे। जोन प्रभारी जानकी पटेल जी के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
विकासखंड स्तरीय इस कार्यक्रम का संचालन भैरव सिंह पटेल जी ,कार्तिक राम चौहान जी , खिरोद साहू जी ,पूनम कुमार देवता जी ने बहुत ही निष्पक्षता के साथ किया।

