मिलूंपारा के समाजसेवी मंधर चौधरी के निधन पर हजारो लोगों ने दी श्रद्धांजलि

मिलूंपारा के समाजसेवी मंधर चौधरी के निधन पर हजारो लोगों ने दी श्रद्धांजलि
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम मिलूपारा के जिला पंचायत सदस्य बंशीधर चौधरी व मुरलीधर चौधरी के पिताश्री समाजसेवी मंधर चौधरी जी के दशकर्म मे सांसद राधेश्याम राठिया,सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,अरुण रॉय,याद लाल नायक,बिहारी लाल पटेल,सतीशचंद बेहरा रत्थु गुप्ता,जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार,जनपद अध्यक्ष जागेश सिदार,सरोज बेहरा,दिनेश चौधरी ,दुलेन्द्र पटेल सहित हजारो लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

समाजसेवी मंधर चौधरी जी 70 वर्ष की अवस्था में 24 अक्टूबर शनिवार को इस नश्वर संसार को छोड़ कर ब्रम्हलीन हो गए। दशकर्म कार्यक्रम में हजारो कुटुंबहजन,सामाजिक बन्धुओ,जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजनों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

समाजसेवी मंधर चौधरी जी ने पत्नि सनकुवर चौधरी पुत्र जिला पंचायत सदस्य बंशीधर चौधरी व मुरलीधर चौधरी व नाती नातिन से भरा पूरा परिवार को रोता विलखता छोड़कर इष्टदेव श्री कृष्ण भगवान के श्रीचरणों में चले गए। अघरिया समाज क्षेत्र तमनार व सैकड़ो वरिष्ठगण जिलेवासियों द्वारा दशकर्म में शामिल होकर आत्मा की शांति हेतु अश्रुपुरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समस्त परिजनों को इस दुःख को सहन कर शक्ति प्रदान करने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई।


