WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह

*राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने दशहरा मैदान पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

रायगढ़ @ संदेशा 24

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन होगा। समारोह में विभिन्न जनजाति समाजों के 50 हजार से अधिक लोग सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह की तैयारियों का जायजा लेने वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी आज धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आवागमन, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी की जाएं।

उन्होंने आयोजन स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए जा रहे प्रदर्शनी स्टॉलों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी को इस तरह तैयार किया जाए, जिससे आम नागरिकों के साथ युवा पीढ़ी को जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, उपलब्धियों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल सके। इस अवसर पर श्री अरूणधर दीवान, श्री जगन्नाथ पाणिग्राही, श्री गोपाल अग्रवाल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय इतिहास, संस्कृति और परंपरागत ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज के उन महानायकों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्रप्रेम को जन-जन तक पहुंचाना है, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता और सामाजिक स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

जनजातीय गौरव दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन गौरवशाली अध्यायों को याद करने का अवसर है, जिनमें जनजातीय नायकों के साहस, नेतृत्व और बलिदान की अमिट गाथाएं दर्ज हैं। भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के अनेक जनजातीय वीरों ने अंग्रेजी शासन, अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर सहित अन्य जनजातीय नायकों का संघर्ष और बलिदान आज भी सामाजिक स्वाभिमान, न्याय और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।

*प्रदर्शनी में दिखेगी जनजातीय विकास और सरकारी योजनाओं की तस्वीर*

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कृषि, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे जनजातीय हितग्राहियों की सफलता और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति अपनी विशिष्ट परंपराओं, लोकनृत्यों, लोकगीतों, हस्तशिल्प, पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति संरक्षण की जीवनशैली के लिए विशिष्ट पहचान रखती है। बस्तर से सरगुजा तक फैली सांस्कृतिक विविधता प्रदेश की अमूल्य धरोहर है। जनजातीय गौरव सप्ताह के माध्यम से इस विरासत के संरक्षण, संवर्धन और भावी पीढ़ियों तक इसके हस्तांतरण का संदेश दिया जाएगा। यह आयोजन जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक पहचान को समझने और उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों से परिचित होने का अवसर भी प्रदान करेगा।

*जनजातीय समाज के महानायक और स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी थे बिरसा मुंडा*

भगवान बिरसा मुंडा भारत के महान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और आदिवासी समाज के जननायक थे। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ था। मुंडा जनजाति में जन्मे बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज धरती आबा अर्थात धरती का पिता कहकर सम्मान देता है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत और शोषणकारी जमींदारी व्यवस्था के विरुद्ध आदिवासी समाज को संगठित कर संघर्ष का नेतृत्व किया। जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने महाविद्रोह का बिगुल फूंका। उनके संघर्ष ने जनजातीय समाज में नई चेतना, एकता और स्वाभिमान की भावना जगाई। बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी ही नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली समाज सुधारक भी थे। उन्होंने आदिवासी समाज को सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास और नशे से दूर रहने तथा अपनी संस्कृति, परंपरा और पहचान को संरक्षित रखने का संदेश दिया। 9 जून 1900 को रांची जेल में उनका निधन हो गया, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2021 में उनकी जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53
Back to top button
Latest
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के शहादत दिवस के परिप्रेक्ष्य में प... सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी म... धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण, किसानों की सुविधा और सु... कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता के निर... जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास करें विभागीय अधिक... जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास करें विभागीय अधिक... जिले के नागरिकों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही उपलब्ध हों ... सतत विकास के संकल्प को साकार करने की पहल – ओपीजेयू में ‘रोल ऑफ... 🚨रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष... 🚨स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार,...