कांग्रेस पार्टी तमनार द्वारा जन चौपाल वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम

कांग्रेस पार्टी तमनार द्वारा जन चौपाल वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम
तमनार @ संदेशा 24
कांग्रेस कमेटी प्रदेश व जिला के दिशा निर्देश में लैलूँगा विधानसभा क्षेत्र के तमनार मण्डल में जन चौपाल देश बचाओ वोट बचाओ,वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम का आयोजन 12 नबम्बर शाम को मंगलम भवन के पास किया गया।
जन चौपालों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आम जनता के बीच जाकर कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सम्बोधित किया गया। उद्देश्य लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जन-जागरूकता फैलाना है।

। वोट बचाओ, देश बचाओ’ और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों के साथ जन चौपाल आयोजित की गई। पूर्व विधायक हृदयराम राठिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव और जनता के मताधिकार की रक्षा महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता के जन चौपाल को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक हृदय राम राठिया,वरिष्ठ कांग्रेसी मुकुंद मुरारी पटनायक,माणिकचंद पटनायक,ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश पटेल,सरपंच गुलापी सिदार,कार्यवाहक अध्यक्ष नरसिंग साहू,कमलेश बैरागी,बबलू साहू,आनन्द बेहरा,बीडीसी सम्पति सिदार,देवेंद्र शर्मा,पूर्णचंद श्रीवास,दुलामनी राठिया,बादल साव अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही ।


