WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी-कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम

जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी-कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम

*राज्य स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, पारंपरिक नृत्य और लोककलाओं में दिखी जनजातीय संस्कृति की समृद्ध झलक*

रायगढ़ @ संदेशा 24

संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में में आज राज्य स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य और लोक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों से प्रदेश की जनजातीय संस्कृति की विविधता, विशिष्टता और समृद्ध परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी, भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, वीरांगना रानी दुर्गावती सहित अन्य महापुरुषों के छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राज्यगीत का सामूहिक गायन किया गया। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव में जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं से है। जनजातीय समाज ने देश की आजादी की लड़ाई और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीरांगना रानी दुर्गावती जैसे महापुरुषों का त्याग, संघर्ष और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। इसका उद्देश्य जनजातीय नायकों के योगदान को सम्मान देना और नई पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि हमारी सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से सड़क, बिजली, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि जनजातीय क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कृषि मंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज की लोककलाएं, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और रीति-रिवाज हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों को मिले इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।

*विभिन्न जिलों के कलाकारों ने लोकनृत्य और लोककलाओं से बांधा समां*

महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य एवं लोक कलाओं की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, वाद्ययंत्रों और आकर्षक नृत्य शैलियों के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत को मंच पर साकार किया।

प्रस्तुतियों में जनजातीय समाज की परंपराओं, प्रकृति से जुड़ाव और सामूहिक जीवनशैली की सुंदर झलक देखने को मिली। इस राज्य स्तरीय महोत्सव ने विभिन्न जिलों के कलाकारों को एक साझा मंच पर अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक पहचान प्रदर्शित करने का अवसर दिया। साथ ही उपस्थित लोगों को छत्तीसगढ़ की विविध जनजातीय लोक परंपराओं से रूबरू कराया। मौके पर उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव के प्रथम विजेता कलाकार को 2 लाख रुपए, द्वितीय को 1 लाख एवं तृतीय कलाकार को 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। इसी तरह शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव में प्रथम आए विजेता कलाकार को 1 लाख रुपए, द्वितीय को 50 हजार एवं तृतीय विजेता कलाकार को 25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53
Back to top button
Latest
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के शहादत दिवस के परिप्रेक्ष्य में प... सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी म... धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण, किसानों की सुविधा और सु... कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता के निर... जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास करें विभागीय अधिक... जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास करें विभागीय अधिक... जिले के नागरिकों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही उपलब्ध हों ... सतत विकास के संकल्प को साकार करने की पहल – ओपीजेयू में ‘रोल ऑफ... 🚨रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष... 🚨स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार,...